बाइनरी ऑप्शंस ट्रेड सबसे स्पष्ट और सबसे सरल ट्रेडिंग में से एक है। सभी संचालन ब्रोकर के प्लैटफॉर्म के माध्यम से किये जाते हैं, जो ट्रेडरों को ऑप्शन अनुबंध प्रदान करता है। IQ Option पर बाइनरी ऑप्शंस ट्रेडिंग करने का तर्क किसी असेट की खरीद और बिक्री की कीमतों के बीच के अंतर के अनुसार लाभ प्राप्त होता है। हालाँकि, ऑप्शंस ट्रेडिंग इतना सरल है की वास्तव में एसेट को खरीदने बेचने की कोई आवश्यकता नहीं है – ट्रेडर केवल मूल्य परिवर्तन के लिए ऑप्शन प्राप्त करते हैं।
ऑप्शंस क्या है?
ऑप्शन एक अनुबंध है,जिसका विषय एसेट प्राइस मूवमेंट की दिशा है। एक डील के परिणामों के आधार पर, एक ट्रेडर एक निश्चित लाभ प्राप्त करता है या निवेशित धन खो देता है।
IQ Option प्लेटफार्म पर दो तरह के ऑप्शंस ट्रेडिंग होते है:बाइनरी औरडिजिटल। ऑप्शन धारक अन्तर्निहित असेट प्राइस दिशा (ऊपर या नीचे) या स्ट्राइक प्राइस के बारे में एक अनुमान लगाता है जो संभावित रूप से पहुंचेगा। यदि किसी ट्रेडर का अनुमान सही होता है, तो उन्हें लाभ मिलता है, अन्यथा वे निवेशित राशि खो देंगे। ऑप्शंस को किसी भी उपकरण पर ट्रेड किया जा सकता है –कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन,जो उन्हें दुनिया में कहीं भी जहां इंटरनेट कनेक्शन है उपलब्ध करता है।
☝️
आइए बाइनरी ऑप्शंस पर ट्रेड करने के तरीके पर करीब से नज़र डालें और सर्वोत्तम परिणामों के लिए सर्वोत्तम बाइनरी ऑप्शंस रणनीतियों की समीक्षा करें।
IQ Option पर बाइनरी ऑप्शंस ट्रेड कैसे करें?
बाइनरी ऑप्शंस ट्रेड करते समय, एक ट्रेडर एसेट प्राइस मूवमेंट के बारे में अनुमान लगाता है और डील के निष्पादन का समय चुनता है। समय समाप्त हो जाने पर, परिणाम के अनुसार ट्रेडर को लाभ प्राप्त होता है (या निवेश खो देता है)। यही कारन है की बाइनरी ऑप्शंस अक्सर “सभी या कुछ नहीं” कहावत से जुड़े होते है। बाइनरी डील्स करना आसान है और कम समय सीमा इस प्रकार के ट्रेड को रोमांचक और चुनौतीपूर्ण बनाती है।
IQ Option प्लेटफार्म पर बाइनरी ऑप्शंस डील कैसे खोलें, इसका चरण-दर-चरण निर्देश यहां दिया गया है।
1. बाइनरी ऑप्शंस पर एसेट और समाप्ति समयचुने
डील खोलने के लिए, पहले असेट सूची से कोई असेट चुने। IQ Option प्लैटफॉर्म मुद्रा जोड़े के साथ-साथ स्टॉक और सोने पर बाइनरी ऑप्शंस का ट्रेड करने की सुविधा देता है। आप अपनी पसंद या असेट पर वर्त्तमान में दी जाने वाली लाभप्रदता के आधार पर अपनी पसंद को आधार बना सकते हैं।
उसके बाद, “समाप्ति” बटन पर क्लिक करें समाप्ति समय चुने। समाप्ति समय भुगतान प्रतिशत निर्धारित करता है। आम तौर पर, समाप्ति तिथि जितनी कम होगी, भुगतान उतना अधिक होगा (क्योंकि यह अधिक जोखिम भरा होता है)।

ब्रोकर द्वारा निर्धारित उपलब्धता के आधार पर, एक मिनट से एक सप्ताह या एक महीने तक की समाप्ति चुनना संभव है। जब आप एक निश्चित समाप्ति समय पर क्लिक करते हैं, तो आपको स्क्रीन पर समाप्ति रेखा (लाल) दिखाई देगी। एक बार उस लाइन पर पहुँचाने के बाद डील अपने आप बंद हो जाएगा। खरीद समयरेखा (सफेद) दर्शाती है की इस विशेष समाप्ति समय के साथ डील खोलने के लिए कितना समय बचा है।

2. निवेश राशि चुने
बाइनरी ऑप्शंस पर, न्यूनतम निवेश $ 1 से शुरू होता है। निवेश राशि आपके बैलेंस से काट ली जाएगी और लाभ में डील बंद होने की स्थिति में राशि लाभ के साथ वापस कर दी जाएगी। यदि डील घाटे में है, तो निवेश राशि वापस नहीं की जाएगी।

3. दिशा चुने – उच्च या निम्न
एक बार जब आप समाप्ति और निवेश पर निर्णय ले लेते हैं, तो आपको यह निर्धारित करने की आवश्यकता होती है की एसेट प्राइस बढ़ेगी या गिरेगी। जब आप निर्णय ले लेते हैं और डील को खोलने के लिए तैयार जो जाते हैं, तो अपने अनुमान के आधार पर “उच्च“ या “निम्न“ पर क्लिक करें। “खरीदारी समय“ समाप्त होने से पहले आपको इन दो बटनो में से एक पर क्लिक करने की आवश्यकता है, अन्यथा सफेद और लाल रेखाएं दाएं और शिफ्ट हो जाएगी और अगली समाप्ति के लिए उलटी गिनती शुरू हो जाएगी।

डील खोलने के बाद, आपको परिणाम प्राप्त करने के लिए समाप्ति समय के अंत तक इंतज़ार करना होगा। समाप्ति समय समाप्त होने से पहले आप किसी चल रहे डील को बंद करने के लिए “बेचें“ बटन पर भी क्लिक कर सकते है। ऐसे मामले में, आपको “बिक्री के बाद का लाभ“ प्राप्त होगा
द्विबाइनरी ऑप्शन ट्रेड का उदाहरण
बाइनरी ऑप्शंस अपनी स्पष्टता के कारण बेहद लोकप्रिय हैं – आपको बस एसेट प्राइस की दिशा तय करने की ज़रूरत है। न्यूनतम निवेश इस प्रकार के ट्रेड का एक अन्य लाभ है, क्यिंकि यह $1 से शुरू होता है। भुगतान प्रतिशत अग्रिम बताया जाता है, इसलिए ट्रेडर को अपने संभावित लाभ की जानकारी पहले से होती है। बाइनरी ऑप्शंस पर ट्रेडिंग ऐसे की जाती है, इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए, आइयें निम्नलिखित उदाहरण देखें।
इस उदाहरण के लिए, हम एसेट GBP/USD का चयन कर रहे हैं। हमारी पसंद का समाप्ति समय २ मिनट है। निवेश की राशि $5 है (अभ्यास बैलेंस का उपयोग करके)। हम इतने कम समय के लिए सैंडलस्टिक्स के लिए ५ सेकंड की समय सीमा का उपयोग कर रहे हैं।

मार्किट में गिरावट का रुख दिख रहा है, हालांकि ऐसा लग रहा है की उछाल आएगा। इस उम्मीद के साथ, हम हरे “उच्च“ बटन पर क्लिक कर रहे हैं और प्राइस बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। अब बस परिणाम देखने के लिए समय पूरा होने की प्रतीक्षा है।
कीमत ऊपर और नीचे उछलती है, हालांकि कोई भी कैंडल शुरुआती कीमत से नीचे बंद नहीं होती है। एक बार समाप्ति समय बीत जाने पर, डील $4.25 के लाभ के साथ बंद हो जाता है। और धनराशि को प्रैक्टिस बैलेंस में जमा किया जाता है, जहां डील निष्पादित किया गया था।

यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है की बाइनरी ऑप्शंस पर, यदि कोई डील उसी भाव पर बंद हो जाता है, जिसपर इसे खोला गया था, तो इसे “बराबर“(कोई नुक्सान और कोई लाभ नहीं) माना जाता है और राशि वापस मिल जाती है।
डील बंद होने के बाद, आप “नई आप्शन“ बटन पर क्लिक कर सकते हैं और यदि आप चाहें तो एक नया डील खोल सकते हैं।
अपेक्षित लाभ बनाम बिक्री के बाद लाभ
जब कोई ट्रेडर बाइनरी ऑप्शंस पर एक डील खोलता है, तो स्क्रीन पर दो लाभ मूल्य प्रदर्शित होते हैं। इसके अलावा, ये दोनों मूल्य उनके बीच भिन्न हो सकते हैं, जो काफी भ्रमित करने वाला हो सकते है। तो इन मूल्यों का क्या अर्थ है?
जब आप बाइनरी पर ट्रेड करते हैं, तो आप इस उम्मीद के साथ एक डील खोलते हैं की चुने हुई सम्पाती समय के भीतर प्राइस ऊपर या नीचे जाएगी। हालांकि, यदि कोई ट्रेडर समाप्ति से पहले सौदे को बंद करना चाहता है (नुकसान में कटौती या एक निश्चित लाभ को सुरक्षित करने के लिए), तो IQ Option ट्रेडरों को समाप्ति से पहले सौदे को “बेचने“ की सुविधा देता है।

इसलिए, अपेक्षित लाभ वह राशि है जो एक ट्रेडर को प्राप्त होगा यदि डील समाप्ति समय पर बंद हो जाता है। बिक्री के बाद लाभ वह राशि है जो ट्रेडर को “बेचें” बटन पर क्लिक करके मैन्युअल रूप से डील बंद करने पर प्राप्त होगा।
इन दो विशेषताओं के लिए लाभ दर भिन्न हो सकती है, इसलिए यदि कोई ट्रेडर बताई गए भुगतान प्रतिशत के अनुसार लाभ प्राप्त करना चाहता है, तो उन्हें समाप्ति के अंत तक इंतज़ार करना होगा। अपेक्षित लाभ दर कम हो सकती है, क्योंकि यह ब्रोकर द्वारा प्रदान की जाने वाली एक अतिरिक्त वैकल्पिक सुविधा है।
क्या IQ Option par बाइनरी ऑप्शंस के साथ कमाई करना संभव है?
इस प्रश्न का उत्तर एक वाक्य से नहीं दिया जा सकता, क्योंकि बाइनरी से पैसा कमाने के लिए बहुत अध्ययन और अभ्यास करना पड़ता है। कम समय-सीमा का कारण ऑप्शंस को उच्च जोखिम वाले ट्रेड के रूप में माना जाता है। यह काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि ट्रेडरों को बहुत ही कम समय में प्राइस विकास के बारे में एक धारणा बनानी होती है और इसमें निवेश की राशि खोने की उच्च संभावना होती है।
बाइनरी ऑप्शंस एक बेहतर ट्रेडिंग साधन बन सकते हैं क्योंकि वे कई शक्तिशाली रणनीतियों के उपयोग की सुविधान देते हैं। वे उपयोग में काफी सरल हैं और उपकरण के यांत्रिकी को सेकंडों में सीखा जा सकता है। हालांकि, ट्रेडर अपने दृष्टिकोण में सुधार करना चाहते हैं और उच्च परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इसे गंभीरता से लेना होगा और दीर्घकालिक और निरंतर अब्यास के लिए तैयार रहना होगा।
यहां कुछ सबसे लोकप्रिय रणनीतियाँ हैं जो आपको बाइनरी ऑप्शन का सफलतापूर्वक ट्रेड करने और अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने का तरीका सीखने में मदद कर सकती हैं: 5 सर्वश्रेष्ठ बाइनरी ऑप्शन रणनीतियाँ। आप अपने लक्ष्यों और प्राथमिकताओं के अनुरूप सबसे प्रभावी तकनीकों और उपकरणों को खोजने के लिए विभिन्न दृष्टिकोणों का परीक्षण कर सकते हैं और अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।